Cool valley: opposition Kashmiri leaders met PM Modi, request, ban pellet gun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PMसे मिले कश्मीरी नेता,कहा-बैन करो पैलेट गन

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 1:52 PM (IST)
PMसे मिले कश्मीरी नेता,कहा-बैन करो पैलेट गन
नई दिल्ली। कश्मीर में 45 दिनों से जारी कफ्र्यू के बीच सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री ने पीएम को मोदी को राज्य की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे घाटी में व्याप्त अशांति से निपटने के लिए राजनीतिक रुख अपनाएं। इन नेताओं ने पीएम सो हुई चर्चा के दौरान पैलेट गन पर तुरंत बैन लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। राजनीति का अखाड़ा न बने जम्मू-कश्मीर उमर के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि कश्मीर में अशांति से निपटने में लगातार विफल रहने से अलगाव की भावना गहरी होगी। राज्य के नेताओं के इस दल ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि वे कश्मीर घाटी में सभी पक्षों के साथ तुरंत बातचीत शुरू करें। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उमर ने मीडिया से कहा कि जम्मू कश्मीर राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। इस बैठक में विपक्ष के नेताओं ने प्रदेश में जमीनी हालात के बारे में पीएम को जानकारी दी और अनुरोध किया कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें।

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement