Advertisement
कांग्रेस की स्थिति "मरता, क्या नहीं करता" वाली है : प्रवीण आत्रेय

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई। आज़ प्रदेश के किसान की फ़सल का पैसा 72 घण्टे में सीधा खाते में जाता है। पहले किसान अपने पैसों के लिए महीनों इंतजार करता था। मनोहर सरकार के काम से किसान खुशहाल हुआ है। मनोहर सरकार के यह सब काम कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों की परेशानी का बड़ा कारण है।
हरियाणा प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है। विपक्षी दलों के झूठे वायदों पर हंसती है। जनता इस बात पर भी विचार करती है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब क्यों याद नहीं आई बुढ़ापा पेंशन में वृद्धि करने की। दस साल में केवल 500/- की वृद्धि करने वाले आज़ 6000/- की बात कर रहे हैं। प्रदेश का किसान भी सवाल पूछता है कि सत्ता में रहते हुए भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को मात्र 6000/- प्रति एकड़ मुआवजा दिया। हालांकि कि घोषणा तो 9000/- की भी की थी। परन्तु दिया नहीं। वर्तमान सरकार 15000/- प्रति एकड़ मुआवजा दे रही है।
प्रवीण आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस जैसे राजनितिक दल किसान को मात्र वोट-बैंक समझते थे। केवल चुनाव में कांग्रेस को जनता की याद आती है। परन्तु अब परिस्थितियां बदल गई हैं। कांग्रेस को आभास हो गया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। इसी लिए भुपेंद्र सिंह हुड्डा तथा अन्य कांग्रेसी नेता इस तरह के झूठे वायदे कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए कांग्रेस की स्थिति "मरता, क्या नहीं करता" वाली हो चुकी है। कांग्रेसी सत्ता प्राप्ति के लिए बड़े से बड़ा झूठ बोल रहे हैं। परन्तु जनता भाजपा की कार्यशैली से खुश हैं। अब हरियाणा में गरीब/वंचित/शोषित की सरकार है। मनोहर सरकार ने इस वर्ग को तरक्की की राह पर खड़ा कर दिया है। आज़ हरियाणा में गरीब की आय, स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता सरकार करती है। वर्तमान सरकार ने गरीब के आत्मसम्मान को बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


