Commotion in the municipal corporation in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ नगर निगम में हंगामा

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 09:42 AM (IST)
मेरठ नगर निगम में हंगामा
ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ का नगर निगम कार्यालय उस वक्त जंग का अखाडा बन गया, जब कुछ शिकायतकर्ता गंदगी की शिकायत करने के दौरान अपर नगर आयुक्त के साथ भिड़ गए। हंगामा बढ़ता देख अपर नगर आयुक्त ने थाने को फोन कर पुलिस बुला ली, उसके बाद मामला शांत हुआ। अपर नगरायुक्त के साथ हो रही तू तू मैं मैं की ये वीडिओ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। नगर निगम कार्यलाय में हंगामा करने वाले लोग शहर में बवाल कराने की भी धमकी देते हुए नज़र आये।दरअसल मेरठ की युवा सेवा समिति के कुछ सदस्य नगर निगम पहुंचकर गंदगी की शिकायत करने पहुँच गए। शिकायत करने आये लोगों की शिकायत को सुनकर अपर नगरायुक्त ने उनका शिकायती पत्र अपने स्टेनो को देकर साफ सफाई के निर्देश दे दिए उसी दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों पर आज ही समस्या का समाधान करने का दबाव देना शुरू कर दिया, जिस पर अपर नगरायुक्त ने सभी को समझाने का प्रयास किया और कावंड मीटिंग में जाने की बात कही। बस इतना सुनते ही युवा सेवा समिति के दर्जनों लोगों ने अपर नगरायुक्त को घेर लिया और बदसलूकी करने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दबंगों ने बदसलूकी की। फ़िलहाल अपर नगरायुक्त पक्ष की तरफ से देहली गेट थाने में तहरीर दी गयी है। प्रशासन की तरफ से तहरीर जाने के बाद अब युवा सेवा समिति के लोगों ने भी थाने में तहरीर दी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। इस मामले में नगर निगम का कोई भी अफसर कुछ भी कहने से बचता हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement