Advertisement
सीएम धामी ने शैलारानी रावत की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि शैलारानी रावत का अचानक इस प्रकार से हमारे बीच से चले जाना, इस प्रकार से शरीर छोड़ देना, बहुत दुखद है। वो अपने क्षेत्र के लोगों से हमेशा जुड़ी रही।उनके लिए लगातार संघर्ष करती रहीं। और मुझे भी जब भी मिलती थीं उनके मन मस्तिष्क में एक ही बात रहती थी कि मेरे क्षेत्र का विकास होना है, क्षेत्र को आगे बढ़ाना है। हर बार छोटी-छोटी बातों से अवगत कराने का काम करती थीं। उनका इस प्रकार से चले जाना हम सब लोगों के लिए, उनके क्षेत्रवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई होना मुश्किल है, असंभव है। लेकिन भगवान को शायद यही मंजूर होगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भगवान अपने श्री चरणों में उनको स्थान दें और उनके परिवार के लोगों को, उनके क्षेत्र के लोगों को, सबको भगवान इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


