Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना, ट्रेन में मीडिया से की बातचीत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार के 1 साल पूरा होने पर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा तीन गुना गति से काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संकल्प पत्र के 42 वायदे पूरे हो चुके हैं और 90 पर काम जारी है।
उन्होंने कहा कि राज्य की करीब 19 लाख बहनों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब तक 25 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं।
सैनी ने बताया कि राज्य में पंचायत की जमीन पर 20 साल से कब्जा किए बैठे लोगों को मालिकाना हक दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 90% अंक लाने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं को 1.11 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। हर 10 किलोमीटर की दूरी पर सीबीएसई पैटर्न पर संस्कृति मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि एमएसपी को लेकर विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे आरोप हवा हो चुके हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है और मोदी जी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने एक साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है।
सीएलयू सीडी कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामले कांग्रेस सरकार के समय होते थे। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह को मंत्री, उनके बेटे को सांसद और उनकी पत्नी को विधायक बनाया। इतना सम्मान तो कांग्रेस ने उन्हें कभी नहीं दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


