Advertisement
मुख्यमंत्री ने उद्यम और नवाचार को मज़बूत बनाने के लिए की प्रोग्राम की शुरूआत

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह छह महीनों का प्रोग्राम होगा जो एक मार्च, 2020 से चलेगा। चुने जाने वाले 10 स्टार्टअपज़ को ई.एस.टी.ए.सी. प्रोग्राम में शामिल होने और पंजाब सरकार के साथ पायलट प्रोजेक्ट सुरक्षित बनाने का मौका हासिल होगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस स्टार्टअप के लिए आवेदन आज खुल गए हैं जो 15 जनवरी, 2020 को बंद होंगे।
मुख्यमंत्री ने देश के समूचे कृषि-प्रौद्यौगिकी आधारित स्टार्टअप को इस प्रोग्राम के लिए http://aicisb.org/acceleration-estac/ पर अप्लाई करने का न्योता देते हुए उनको नए पंजाब का गवाह बनने के लिए कहा क्योंकि पंजाब जल्द ही देश के अग्रणी स्टार्टअप ठिकाने के तौर पर उभरेगा। उन्होंने ई.एस.टी.ए.सी. प्रोग्राम के लिए ज्ञान साझेदारी, पायलट आधारित साझेदारी और फंडिंग आधारित साझेदारी के क्षेत्रों में उद्योग, विद्या और सिविल सोसायटी को भागीदार बनने का न्योता दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


