Chhattisgarh: Passenger vehicle fell into river in Durg, four died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 6, 2025 4:22 am
Location

छत्तीसगढ़ : दुर्ग में सवारी वाहन नदी में गिरा, चार की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2023 4:09 PM (IST)
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में सवारी वाहन नदी में गिरा, चार की मौत
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार-बुधवार की रात को एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी के पुल से नीचे गिर गया। इस वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार पिकअप सवारी पुलगांव बाईपास से होकर गुजर रहा था, वाहन जब शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर था, तभी उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और यह वाहन सीधे नदी में जा समाया।

हादसे की जानकारी बुधवार को प्रशासन को हुई तब कहीं मौके पर एसडीआरएफ का दल पहुंचा और उसने गाड़ी को नदी से बाहर निकाला।

बताया गया है कि हादसे का शिकार बने वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई है। मृतक कहां के थे, कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है। वाहन चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के ललित साहू के तौर पर हुई है।

नदी में गिरे वाहन को बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी। वाहन को निकालने के लिए रस्सी से बांधा गया। मगर, वह ऊपर आने के पहले नीचे गिर जाता था। ऐसा कई बार हुआ।



(आईएएनएस)








ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement