Chhattisgarh: Attack on BSF team in Kanker, death of many Maoists!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तीसगढ़: कांकेर में बीएसएफ दल पर हमला, कई नक्सलियों के मरने की खबर

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 12:38 PM (IST)
छत्तीसगढ़: कांकेर में बीएसएफ दल पर हमला, कई नक्सलियों के मरने की खबर
कांकेर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और नक्सलियों बीच चली मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। करीब 3 घंटे चली मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान घायल होने की खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नक्सलियों और बीएसएफ दल की मुठभेड़ उस वक्त हुई जब गुरुवार सुबह बीएसएफ के जवान कांकेर जिले की महाराष्ट्र सीमा से लगे बांदे थाना क्षेत्र में तलाशी के लिए गये थे, उसी दौरान कुरेनार नदी के पास करीब 40 की संख्या में नक्सलियों में बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की फायरिंग के जवाब में बीएसएफ ने भी मोर्चा खोल दिया और जवानों ने मुहतोड़ जवाब दिया। बीएसएफ की ओर से हुई भारी फायरिंग के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement