Brazil: The number of dead reached 34 In the dam crash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्राजील: बांध दुर्घटना में मृतकों की संख्या 34 तक पहुंची

khaskhabar.com: रविवार, 27 जनवरी 2019 12:01 PM (IST)
ब्राजील: बांध दुर्घटना में मृतकों की संख्या 34 तक पहुंची
ब्राजील । ब्राजील के ब्रूमादिन्हो में एक लौह-अयस्क खदान पर बने बांध के ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। दमकलकर्मियों ने यह जानकारी दी। भारी बारिश के बीच बचावकार्य जारी है। ब्राजील के प्रांत मिनास जेराइस के ब्रूमादिन्हो नगरपालिका में खदान पर बना बांध ढह गया और आसपास के इलाके कीचड़, गाद की चपेट में आ गए और ग्रामीण इलाकों के कई घरों जमींदोज हो गए। यह बांध खनन कंपनी वेल का था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि कुल 84 लोग घर लौटने में असमर्थ हैं और 23 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दर्जनों टीमें इस क्षेत्र में 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि लापता हुए करीब 300 लोगों को बचाया जा सके, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उनमें से कितने अभी भी जीवित हैं, इसलिए संभवत: कई हफ्तों तक बचाव कार्य चल सकता है।
इस बीच, वेल के लापता कर्मियों और क्षेत्र में रहने वाले लोगों के परिवार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए एक ग्रामीण आपातकालीन केंद्र में इकट्ठा हुए हैं। ब्राजील सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए एक कैबिनेट का गठन किया है और राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने शनिवार को हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र के लिए उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement