Bomb threat to Patna hospital, search operation at night-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटना के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, रात में चला तलाशी अभियान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2023 10:33 AM (IST)
पटना के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, रात में चला तलाशी अभियान
पटना। बिहार की राजधानी पटना के मेदांता अस्पताल को उड़ा देने की मिली धमकी के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना के बाद गुरुवार देर रात तक पुलिस अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया, जहां किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एक अनजान शख्स ने फोन कर देश भर के सभी मेदांता अस्पताल को उड़ाने की धमकी देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में बम रख दिया गया है। पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल को इसकी सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल बम स्क्वॉड और श्वान दस्ते के साथ तलाशी प्रारंभ की। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच के बाद यह सूचना अफवाह निकाली। पुलिस ने देर रात तक अस्पताल परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement