Advertisement
यमुनानगर में किसानों की सब्सिडी वाले यूरिया खाद की कालाबाजारी जारी

डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक बालमुकुंद को बुलाया गया, जिन्होंने बरामद खाद के सैंपल लिए। इस मामले को साढ़ौरा पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ पूरी जांच करेगी। साथ ही, साढ़ौरा के लाइसेंसधारी विक्रेता को लाइसेंस रद्द करने का नोटिस भी दिया जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, किसानों को सब्सिडी वाला यूरिया लगभग 270 रुपए प्रति कट्टा मिलता है, जबकि प्लाईवुड फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाला यूरिया 2000 रुपए प्रति बैग बिकता है। कुछ दलाल इस अंतर का फायदा उठाकर मुनाफा कमाने के लिए यूरिया को गलत इस्तेमाल में लाते हैं।
उप कृषि निदेशक ने कहा कि विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है ताकि किसानों के सब्सिडी वाले यूरिया का दुरुपयोग रोका जा सके, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यमुना नगर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


