BJP workers arrival between the people on the Foundation Day of bjp in chandigarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्थापना दिवस पर जन-जन के बीच पहुंचे भाजपाई

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 8:53 PM (IST)
स्थापना दिवस पर जन-जन के बीच पहुंचे भाजपाई
चंडीगढ। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन ने पार्टी के स्थापना दिवस पर लगातार तीन दिन तक बूथ स्तर पर आम आदमी से जुडने तथा अपनी विचारधारा को सांझा करने में कोई कसर नहीं छोडी। शोभा यात्रा के माध्यम से जहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की अभूतपूर्व जीत और स्वच्छता अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार से जुडी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए आमजन को प्रभावित करने का प्रयास किया। विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक संगठन बन चुके भाजपा साल में छह कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं के मध्य पहुंचती है। इस कडी में 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को इस बार लगातार तीन दिन तक बूथ स्तर तक मनाने के निर्णय के बाद सरकार से जुडे लोग और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामंजस्य स्थापित करते हुए भाजपा की विचारधारा को आगे बढाने के लिए काम किया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भिवानी में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों से लगातार बैठकें की तथा उन्हें संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ, सतनाल एवं गुरूग्राम में संगठन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए सरकार की नीतियों को विस्तार से जानकारी दी। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ में ध्वजारोहण करते हुए पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा मिठाई बांटी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सोनीपत में दो दिन दर्जनभर स्थानों विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए आमजन की परेशानियां सुनी और मौके पर समाधान किया। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक में दर्जनभर स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिकरत करते हुए पदाधिकारियों को संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र में ही मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। पंचकूला से राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, विभिन्न बोर्ड, निगमों के चेयरमैन ने अपने-अपने क्षेत्रों तथा चंडीगढ में इस अवसर पर समय निकालते हुए आमजन से रूबरू हुए।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि सरकार और संगठन से जुडे लोगों ने सुबह और शाम के समय भाजपा का ध्वज लेकर शोभा यात्रा निकाली तथा जगह-जगह पर स्वच्छता अभियान चलाए। शोभा यात्रा के दौरान भाजपा विधायकों और पदाधिकारी भाजपा का ध्वज लेकर गली-कूचों में से गुजरे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीतियों की बदौलत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हासिल की गई अभूतपूर्व जीत, आमजन द्वारा जताए गए भरोसे और कार्यकत्र्ताओं की कर्मठता और मेहनत को आमजन से अवगत कराया गया।
वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में बस्तियों को चिन्हित करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाए गए। इस दौरान गरीब कल्याण वर्ष के दौरान समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति को लाभाविंत करने वाली योजनाओं मसलन उज्ज्वला योजना, मुद्रा बैंकिंग योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भ्रष्ट तंत्र को खत्म करने के लिए नोटबंदी के निर्णय पर जोर रहा।
यही नहीं लगातार तीन दिन तक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ स्तर पर सक्रिय पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की गई। भाजपा ने अपने स्थापना दिवस को संगठन और आमजन के मध्य कडी बनाकर मनाया। भाजपा नेता राजीव जैन के मुताबिक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकी की जयंती को भी सरकार और संगठन के स्तर पर मनाया जाएगा, ताकि बाबा साहब की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए सरकार के स्तर पर और संगठन के स्तर पर अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement