Advertisement
भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस'... राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के इस्तीफे के बाद 'आप' की प्रतिक्रिया

आप सांसद ने कहा कि मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं, ये घिनौना खेल जो आपने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के साथ खेला है, इसके लिए आपको भी पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है। भगवंत मान बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर अच्छा काम कर रहे हैं, और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके, हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा, और अब वो भाजपा में शामिल हो गए, इसका क्या मतलब है? इसका मतलब साफ है कि नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाया जा रहा है।
राघव चड्ढा को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने किसानों के लिए तीन काले कानून लाने का काम किया है, अब वो उस पार्टी के साथ मिलकर देश की जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आजादी के बाद देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में संगठित भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ऐसे में भाजपा में जाकर कोई देश की आवाज को कैसे उठाएगा। भाजपा पंजाब के लोगों को धोखा देने और भगवंत मान सरकार के जनहितैषी कामों को रोकने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


