Advertisement
उलगुलान रैली में गुंडाराज व जंगलराज, राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर भाजपा का हमला

वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता जेबा खान ने कहा कि जब महारैली में पांच लाख लोग जुटेंगे, तो कुछ घटना तो होगी ही, इसे मुद्दा न बनाते हुए भाजपा के लोगों को इलेक्टोरल बाॅॅन्ड, महंगाई व बेरोजगारी पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा के लोग डरे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि जनता द्वारा चुने हुए दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भाजपा के इशारे पर जेल भेज दिया गया। जहां पर परिवार बड़ा होता है, वहां सभी पार्टियों की इच्छा होती है कि उन्हें ज्यादा सीट मिले।
वहीं मंत्री आलमगीर आलम का कहना है कि भ्रष्टाचार को संरक्षण कौन दे रहा है। सारे भ्रष्टाचारी भाजपा से जाकर मिल गए। महाराष्ट्र से लेकर असम तक सारे भ्रष्टाचारी इन दिनों भाजपा में हैं। इंडिया अलायंस में किसी तरह को कोई कन्फ्यूजन नहीं है। सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


