BJP and JMM rebels spoil the equation in the fifth phase of voting in Jharkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:14 pm
Location
Advertisement

झारखंड: पांचवें चरण में BJP और JMM के बागियों ने बिगाड़े समीकरण, यहां देखें

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 दिसम्बर 2019 09:54 AM (IST)
झारखंड: पांचवें चरण में BJP और JMM के बागियों ने बिगाड़े समीकरण, यहां देखें
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म होने के बाद सभी दलों की नजर पांचवें और अंतिम चरण के 16 सीटों पर 20 दिसंबर को होने वाले मतदान पर है।

संथाल परगना क्षेत्र की इन सभी सीटों पर जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को अपने कब्जे वाली सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं दोनों को बागियों का डर भी सता रहा है। इस चरण के चुनाव में कई सीटों पर अपने ही दलों से बागवत कर चुनावी मैदान में उतरे बागी खेल बिगाड़ रहे हैं।

बागियों के चुनाव मैदान में उतर आने से क्षेत्र में जहां चुनावी समीकरण बदल गए हैं, वहीं भीतरघात की आशंका भी इन दलों के रणनीतिकारों को सता रही है। इन सीटों पर नजर डाली जाए तो सबसे अधिक परेशानी भाजपा को उठानी पड़ रही है, क्योंकि सबसे ज्यादा बागी भाजपा से हैं। ये या तो बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं या अन्य दलों से टिकट लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement