Advertisement
भोपाल : 21 और 22 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जो पुनर्गठन हुआ है, उसके बाद कांग्रेस किस दिशा में काम करेगी, प्रदेश के जितने पदाधिकारी बनाए गए हैं, सबको मैदानी गतिविधियों से जोड़कर जिला, ब्लॉक और विधानसभाओं का प्रभार दिया जाएगा और नए लोगों को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जो भी पदाधिकारी बनाए गए, उनके पास काम होगा, संगठन के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी शक्ति से काम होगा, जिला-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को सुझाव दिया गया कि उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और उसका स्वरूप बड़ा नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि संगठन में नए लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। हमारी प्राथमिक इकाई, वार्ड, पंचायत, बूथ कमेटी होगी, बूथों पर सही व्यक्ति का चयन होगा। संगठन द्वारा मोहल्ला कांग्रेस कमेटी का गठन होगा, जो 35-40 घरों के बीच उत्प्रेरक समूह का एक कार्यकर्ता होगा, जो समय-समय पर कांग्रेस की नीतियों, विचारों, संपर्क के लिए उनके बीच उपस्थित रहेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 21 और 22 नवंबर को होने वाली है। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


