Anurag Thakur said, Akhilesh gives flowers to those who insult UP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:23 am
Location
Advertisement

अनुराग ठाकुर बोले, 'यूपी का अपमान करने वालों को अखिलेश फूल देते हैं'

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 फ़रवरी 2022 9:36 PM (IST)
अनुराग ठाकुर बोले, 'यूपी का अपमान करने वालों को अखिलेश फूल देते हैं'
मेरठ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से पहले मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी के लखनऊ आकर अखिलेश यादव का समर्थन करने पर अनुराग ठाकुर ने कहा पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या जिनके राज में हुई वो ममता बनर्जी दंगा कराने वालों का समर्थन करने यूपी में आई हैं। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात के विषय में अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस ममता बनर्जी ने यूपी का अपमान किया, अखिलेश यादव फूल लेकर उनका स्वागत करने पहुंच गए। मेरठ दक्षिण सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के प्रचार के लिए पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में लोकतंत्र की हत्या हुई। चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पलायन करना पड़ा।

अनुराग ठाकुर ने चौधरी अजित सिंह के बयान को दोहराते हुए कहा कि छोटे चौधरी साहब आज होते तो वो कहते जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें गाड़ी में बैठा है गुंडा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement