Another injured in the Jaisalmer bus accident succumbs, bringing the death toll to 28.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 4:49 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

जैसलमेर बस हादसे में घायल एक और ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 28 हुई

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 3:32 PM (IST)
जैसलमेर बस हादसे में घायल एक और ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 28 हुई
जोधपुर। जेसलमेर स्बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज एक और घायल पीर मोहम्मद की दोराने इलाज मौत हो गई। पीर मोहम्मद के परिवार में यह पांचवीं मौत है। इससे पहले उनकी पत्नी इमामत सहित तीन बच्चों की भी मौत हो चुकी है। जैसलमेर में हुई बस दुखांतिका में घायल पीर मोहम्मद की इलाज के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में मौत हो गई। पीर मोहम्मद को इस हादसे में जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। यहां से उसके परिजन उसे अहमदाबाद ले गए थे। बाद में उसे जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान पीर मोहम्मद की मौत हो गई। महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह भाटी ने बताया कि इस हादसे में जोधपुर में एमजीएच में 27 मौत हो चुकी है। अभी एमजीएच में दो घायल विशाखा और फिरोज एडमिट है। विशाखा का आईसीयू और फिरोज का बर्न वार्ड में इलाज किया जा रहा है। दोनों को हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement