Advertisement
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले, 14 अब भी फंसे: एमईए

ईरान ने बुधवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर हमला किया, जो भारत के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था। यह हमला उस वक्त हुआ जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनिश्चितकालीन युद्धविराम की घोषणा की थी।
यह उन दो जहाजों में से एक था, जिन पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (आईआरजीसी-एन) ने हमला कर कब्जा करने का दावा किया। ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, इन जहाजों के नाम मएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोंडास हैं।
शिप ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाला एपामिनोंडास जहाज दुबई के जेबेल अली पोर्ट से गुजरात के मुंद्रा की ओर जा रहा था। इसे गुरुवार को मुंद्रा पहुंचना था।
एक अन्य वेबसाइट के मुताबिक, यह जहाज ग्रीस की कंपनी कालमार मैरीटाइम एलएलसी का है।
शनिवार को भी ईरान ने दो भारतीय जहाजों पर हमला किया था, जिन्हें इस रास्ते से गुजरने की अनुमति मिली हुई थी।
इस घटना के बाद भारत ने ईरान के सामने कड़ा विरोध जताया। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली को विदेश मंत्रालय ने बुलाकर इस मुद्दे पर बात की।
इस बैठक में भारत ने अपनी गहरी चिंता जाहिर की और कहा कि भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग बेहद गंभीर मामला है।
एमईए के बयान में कहा गया, “विदेश सचिव ने साफ कहा कि भारत के लिए अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा बहुत अहम है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले ईरान ने कई भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया था।”
उन्होंने ईरान से कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द भारत जाने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही फिर से शुरू करे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


