अखिलेश यादव का जितिन प्रसाद पर बड़ा हमला, 'पीलीभीत के नाम से भाजपा नेताओं का चेहरा पीला'

इशारों-इशारों में जितिन प्रसाद पर करारा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां कोई नया प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता कि यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को मुंबई बना देता। हम कहते हैं कि इसको मुंबई मत बनाओ। मुंबई आर्थिक राजधानी है।
उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें बीते दिनों पीएम मोदी की रैली में मंच पर जगह नहीं मिली।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पीलीभीत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


