After meeting student protesters, Rahul Gandhi targeted the central government, stating, Amit Shah is responsible for the violence against the youth.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 15, 2026 4:15 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'युवाओं पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार'

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अगस्त 2026 5:39 PM (IST)
राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'युवाओं पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार'
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के युवा खुलकर अपनी बात रखने का साहस दिखा रहे हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री में उनके सामने आने का साहस नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि जो युवा आज मीडिया के सामने खड़े हैं, वे कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इन छात्रों को कथित तौर पर उत्पीड़न, हिंसा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी बात मजबूती और स्पष्टता से रखी है। उन्होंने कहा, "मुझे इन युवाओं पर बेहद गर्व है। यही वे युवा हैं, जिनकी इस देश को जरूरत है। ऐसे हजारों युवा हैं, जिन्होंने साहस के साथ अपनी आवाज उठाई है।"
राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक छात्रा पर पेलेट गन चलाने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कथित हिंसा की जिम्मेदारी गृह मंत्री की है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल दो संभावनाएं हो सकती हैं। पहली, यदि गृह मंत्री को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी, तो यह उनकी अक्षमता को दर्शाता है। दूसरी, यदि यह कार्रवाई उनके निर्देश पर हुई, तो इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। राहुल गांधी ने कहा कि दोनों ही परिस्थितियों में जवाबदेही गृह मंत्री की है।
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने अब तक इस मुद्दे पर संसद में आकर कोई बयान नहीं दिया और न ही घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement