Advertisement
खनन माफिया पर एसीबी का शिकंजा, तीन अधिकारी गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार, पचास-पचास हजार का इनाम घोषित

जांच में सामने आया कि तत्कालीन सरपंच हनीफ उर्फ अन्ना, ग्राम पंचायत बसई मेव, खंड फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह ने सरकारी अधिकारियों और खनन माफिया के साथ मिलकर वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कराया। इस सड़क का उपयोग अवैध खनन सामग्री को लाने-ले जाने में किया गया, जिससे भारी आर्थिक लाभ कमाया गया। यह सब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए किया गया। खनन विभाग के अधिकारियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने वाहन मालिकों से मिलकर इनवॉयस की कीमत में कटौती कर फर्जी शपथ पत्र तैयार किए और सरकार को कम जुर्माना भरवाकर करोड़ों की वित्तीय क्षति पहुंचाई।
इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी शेर मोहम्मद पुत्र ईशाक, निवासी बसई मेव को 23 जून 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि तीन अन्य आरोपी हनीफ उर्फ अन्ना पुत्र रूसतम, शौकत पुत्र रहमान और शाबिर पुत्र रहमान, सभी निवासी गांव बसई मेव, अब तक फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसीबी हरियाणा द्वारा प्रत्येक पर पचास-पचास हजार रुपये नकद इनाम घोषित किया गया है।
यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक तंत्र में गहरे भ्रष्टाचार को उजागर करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे सरकारी अमला और स्थानीय प्रभावशाली लोग मिलकर पर्यावरण कानूनों को ताक पर रखकर अवैध खनन जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रही यह जांच आने वाले समय में और भी बड़े खुलासों की उम्मीद जगा रही है। गिरफ्तार अधिकारियों और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की दिशा में एसीबी तेजी से कार्य कर रही है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


