Advertisement
जयपुर में संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी मुख्यालय के पास 'आप' कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ बोलने और अडानी को लेकर लगातार पीएम मोदी के खिलाफ आवाज़ उठाने की वजह से केंद्र सरकार संजय सिंह की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन संजय सिंह आम आदमी पार्टी के मज़बूत इरादों वाले सिपाही हैं जो केंद्र की मोदी सरकार के सामने न तो झुके हैं और न ही झुकेंगे। उन्होंने कहा कि अजित पवार, हिमंता बिस्वा सरमा समेत तमाम भ्रष्ट नेताओं को अपने दल में समेटे हुए बीजेपी आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेताओं पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रही है। अगर मोदी जी सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तो फिर बताएं कि अभी तक बीजेपी के कितने बड़े नेताओं के घर पर ईडी और सीबीआई की रेड पड़ी है? कितने भ्रष्ट नेताओ को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया ? केंद्र की मोदी सरकार के पास इन सवालों का जवाब नहीं है क्योंकि बीजेपी ने हमेशा भ्रष्टाचारियों को पनाह देने का काम किया है। बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ चुका है इसीलिए केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी से घबराकर उनके नेताओं के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रही है। केंद्र की मोदी सरकार ये भूल रही है कि उनकी ये तानाशाही अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी देश की जनता इतिहास की सबसे भ्रष्टतम मोदी सरकार और बीजेपी को इसका जवाब आगामी चुनावों में जरूरी देगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


