Advertisement
बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया 413 करोड़ रुपये का अनुदान- अनिल विज

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढोतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम भी किया है, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी गौवंश आवारा सड़क पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की और कहा कि प्रतिनिधि इस प्रकार के कार्य को इसी सेवाभाव के साथ करते रहें, जिसके लिए उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोग आगे आकर गऊशालाओं का सहयोग करेंगे तो गऊशालाएं सक्षम बनेंगी और कोई भी बेसहारा गौवंश सड़क पर नहीं होगा। इस दौरान गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री अनिल विज व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके एसडीएम विनेश कुमार, रामबाग गौशाला समिति अम्बाला छावनी से जसवंत जैन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


