3 thousand 704 villages of 7 districts of Rajasthan declared as lacking, why, read here -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के 7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषित, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 5:39 PM (IST)
राजस्थान के 7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषित, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
जयपुर। राज्य सरकार ने इस वर्ष मानसून की बारिश में जल जमाव एवं बाढ़ आदि से खरीफ की फसल में खराबा होने के कारण प्रदेश के 7 जिलों के 3 हजार 704 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, खरीफ फसल 2021 (सम्वत् 2078) के लिए विभिन्न जिलों में की गई विशेष गिरदावरी के आधार पर राजस्थान एफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ प्रोसिडिंग्स) एक्ट, 1952 के तहत इन गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में बारां जिले में सर्वाधिक 1236 गांव, झालावाड़ में 1177, कोटा में 485, बूंदी में 469, तथा टोंक जिले में 224 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं। धौलपुर और सवाईमाधोपुर जिलों में भी क्रमशः 72 और 41 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement