नगर निकायों में जिले के 20 अधिवक्ता विधि सलाहकार नियुक्त

ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार
टोंक। बरौनी पराणा रोड पर शुक्रवार दोपहर एक बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गांव अभयपुरा मोड़ पर हुआ। मृतकों की पहचान रामदेव गुर्जर (19) पुत्र लादू गुर्जर और अभिषेक चौधरी (16) पुत्र श्योजी चौधरी के रूप में हुई। दोनों निवासी जौंला थे। वे मोटरसाइकिल से गांव पराणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्रसिंह राठौड़ जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक पढ़ाई के साथ खेती में भी परिजनों की मदद करते थे। रामदेव सात बहनों में इकलौता भाई था। अभिषेक भी दो बहनों में अकेला भाई था। दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर और चालक की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
टोंक
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
