14 climbers reach top of Everest from Nepal side-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल के 14 पर्वतारोहियों का दल पहुंचा एवरेस्ट पर

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 11:12 PM (IST)
नेपाल के 14 पर्वतारोहियों का दल पहुंचा एवरेस्ट पर
काठमांडू। नेपाल के 14 पर्वतारोहियों के दल ने सोमवार को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया है। वह इस साल ऐसा करने वाली नेपाल की पहली टीम बनी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हालांकि शेरपा ने चीन के अधिग्रहण वाले तिब्बत की तरफ से एवरेस्ट का रास्ता पहले ही खोल दिया था। लेकिन खराब मौसम के कारण नेपाल की टीम को देरी हुई। यह टीम रस्सी के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची है। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी ज्ञानेंद्र ने सोमवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘‘14 पर्वतारोहियों ने रस्सी के सहारे आज दिन में 1.15 से 2 बजे के बीच में एवरेस्ट का सफर तय किया है।’’ पिछले साल यह काम 11 मई को हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement