Advertisement
अदरक की बर्फी : स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो, घर पर करें तैयार

अदरक की बर्फी के बनाने का तरीका बहुत आसान है। पहले गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाकर गाढ़ी चाशनी बना लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 5-7 मिनट भूनें। फिर घी मिलाएं और 5-10 मिनट पकाएं। इसके बाद सभी मसालों का बारीक पाउडर डालकर 8-10 मिनट और चलाते रहें। जब मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगे तो घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा करें और टुकड़े काट लें। पूरी तरह ठंडी होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
यह पूरे एक महीने तक बिल्कुल ताजा रहती है। इस बर्फी के फायदे गिनाने बैठें तो खत्म नहीं होते। यह पाचन को दुरुस्त करती है, भूख बढ़ाती है, गले की खराश और सर्दी-खांसी में राहत देती है और पूरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। सर्दियों में रोजाना 1-2 छोटे टुकड़े खाने से ठंड से बचाव भी होता है और जोड़ों का हल्का दर्द भी कम होता है।
स्वादिष्ट अदरक की बर्फी सेहत को एक-दो नहीं, कई फायदे देती है। हालांकि, यह गर्म तासीर की होती है, इसलिए दिन में ज्यादा न खाएं और खाली पेट तो बिल्कुल न लें। जिन्हें एसिडिटी, अल्सर या पित्त की समस्या हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features




