Advertisement
भोजन के बीच में घूंट भर पानी अमृत और बाद में जहर के समान, जानिए आयुर्वेद में क्यों कहा गया है ऐसा?

भूख में अगर भोजन किया जाए तो काफी मीठा लगता है और वह आसानी से पच भी जाता है। वहीं, जठर की अग्नि भोजन करने के एक घंटे बाद तक प्रदीप्त होती है। जठराग्नि अपनी प्रक्रिया में भोजन से प्राप्त आहार रस को हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक भेजता है। जबकि, भोजन के बाद पानी पीना जठराग्नि को बुझाने का कारण बनता है।
व्यवहारिक जीवन में भी देखें तो आग में पानी डालने से वह बुझ जाता है, ठीक इसी तरह भोजन करने के बाद पानी पीने से जठराग्नि बुझ जाती है, जिसके चलते भोजन पचने की प्रक्रिया रुक जाती है। जब भोजन अपने नियत एक घंटे में नहीं पच पाएगा तो वह वहां पर रुका रहेगा और खराब होगा। इसके बाद अपचा भोजन शरीर में गैस की समस्या और दुर्गंध का कारक बनेगा।
यही कारण है कि आयुर्वेद में भोजन करने के बाद पानी पीने को जहर के समान माना गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


