scroll: musician chak berry who introduced rock n roll to world passes away at 90-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रॉक एंड रोल के जनक चक बेरी का 90 की उम्र में निधन

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 9:03 PM (IST)
रॉक एंड रोल के जनक चक बेरी का 90 की उम्र में निधन
मिसौरी। संगीत की विधा रॉक एन रोल की शुरूआत करने वाले चक बेरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिसौरी पुलिस ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सेंट चार्ल्स काउंटी पुलिस विभाग दुख के साथ चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी के निधन की पुष्टि करता है जिन्हें दिग्गज संगीतकार चक बेरी के नाम से भी जाना जाता था। गिटार वादक एवं गायक चक बेरी को 50 से 60 के दशक के बीच "रोल ओवर बिथोवन और स्वीट लिटिल सिक्सटीन जैसे हिट गानों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने "रॉक एन रोल" विधा को नया रूप दिया था। उन्होंने रॉक संगीत के लिए तीन योगदान दिए हैं, जिनमें एक अनूठा स्वेगर, प्राथमिक मेलोडिक तत्व के रूप में गिटार पर एक रफ फोकस और गीत लेखन और कहानी को बयां करने वाली कहानी पर जोर देना शामिल हैं। मिसौरी के सेंट लुई में 18 अक्टूबर 1926 में बेरी का जन्म हुआ था। उनका पहला गाना 1955 में रिलीज हुआ था। बेरी वो पहले व्यक्ति थे जिन्हे 1986 में रॉक एंड रोल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। बेरी को 1984 में ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें कि पिछले साल बेरी ने अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए चार दशक बाद अपनी पहली एलबम रिलीज करने का एलान किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement