Advertisement
पहले दिन की आईफोन 12 के प्री-ऑर्डर ने आईफोन 11 को पीछे छोड़ा : रिपोर्ट

एप्पल ने बीते दिनों चार नए आईफोन 12 मॉडल्स लॉन्च किए थे। ये सभी मॉडल्स 5जी कनेक्टिविटी से लैस हैं।
इससे पहले, ताइवानी कैरियर्स ने यह भविष्यवाणी की थी कि एप्पल का ताजातरीन आईफोन 12 इसके आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस मॉडल्स से भी अधिक बिकेगा।
इकोनॉमिक डेली न्यूज के मुताबिक फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने एसेम्बली लाइन पर काम करने वाले वर्कर्स के लिए पहले से अधिक बोनस का ऐलान किया है, जिससे कि वे आईफोन 12 के डिमांड को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक उत्पादन कर सकें। इसका कारण यह है कि आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो के लिए काफी प्री-ऑर्डर आए हैं।
साल 2014 में लॉन्च आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस अपने क्रमश: 4.7 और 5.5 इंच के स्क्रीन के कारण काफी लोकप्रिय रहे थे और एप्पल ने इन दो फोन्स के कुल 13.56 करोड़ यूनिट्स बेचे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


