Thieves in the warehouse, stolen goods of millions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोदाम में घुसे चोर, लाखों का घी- तेल चोरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 7:25 PM (IST)
गोदाम में घुसे चोर, लाखों का घी- तेल चोरी
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में अज्ञात चोर गोदाम के शटर ताले तोड़कर करीब ग्यारह लाख रुपए की कीमत का घी एवं तेल चोरी कर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। जांच-अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि गोविन्द नगर, पूर्व आमेर रोड, ब्रह्मपुरी निवासी रोहित कुमार ने मामला दर्ज कराया कि थाना इलाके स्थित संगम कॉलोनी में उसका गोदाम है। 27 फरवरी की रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने वहां लगे कैमरे तोड़े और बाद में शटर का ताला तोड़कर गोदाम में रखे करीब 150 टिन अमूल घी एवं 50 टिन पोस्टमेन तेल के चोरी कर ले गए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब ग्यारह लाख रूपए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement