Advertisement
आईडीबीआई बैंक से लूटे गए नौ लाख रुपये बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार, छह मोबाइल फोन और घटना के समय अपराधकर्मियों द्वारा पहना गया नकाब भी जब्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोनपुर के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में अपराधियों ने धावा बोलकर 19 लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली थी। बैंक के कैश काउंटर से 17 लाख 25 हजार और दो लाख 50 हजार रुपये ग्राहक से लूटे गए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी थी। टेक्नोलॉजी की मदद से पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
बता दें कि बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


