Advertisement
बेंगलुरु में खौफनाक वारदात : कोलकाता की नर्स पर पति ने फेंका तेजाब, फिर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, उसका पति वेंकटेश बाइक पर आया था और क्लिनिक के पास अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे थे और आपस में संपर्क में नहीं थे।
जैसे ही मधुमिता क्लीनिक से बाहर आई, वेंकटेश ने उसका पीछा किया। वह भागकर क्लीनिक की बेसमेंट पार्किंग की तरफ गई, जहां आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उस पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसने बाल पकड़कर उस पर दरांती से कई बार वार किए।
यह हमला दिनदहाड़े सबके सामने हुआ। कई लोगों ने शोर मचाया और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरांती से उन्हें डराया। कुछ लोगों ने आरोपी पर पत्थर फेंककर मधुमिता को बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसे काबू नहीं कर पाए।
लोगों ने इस हमले का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस को ये वीडियो मिल गए हैं, जो जांच का हिस्सा बनेंगे। बाद में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी को काबू में किया गया और हिरासत में ले लिया गया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली मधुमिता इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
जेपी नगर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की वजह क्या थी और वेंकटेश ने अपनी पत्नी पर तेजाब और दरांती से हमला क्यों किया। इस सनसनीखेज मामले में आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


