Advertisement
दिल्ली में कार मालिक ने पार्किंग अटेंडेंट को बैट से पीटा

डीसीपी ने कहा, मौके पर एक पुलिस दल ने विकास ठाकुर को घायल पाया और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पार्किं ग में काम करने वाले एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7.00 बजे एक होंडा अमेज कार पार्किं ग में आई, कार मालिक रात करीब 9.30 बजे नशे की हालत में कार वापस लेने आया। वह पार्किं ग का शुल्क दिए बिना कार ले जाने लगा।
तभी मनोज ने कार मालिक से पार्किं ग शुल्क के रूप में 60 रुपये मांगे। लेकिन कार मालिक ने मनोज को गाली देना शुरू कर दिया। इस बीच उसके दोस्त विकास और पार्किं ग के कर्मचारी ने हस्तक्षेप कर शुल्क का भुगतान करने का भी अनुरोध किया।
इसके बाद आरोपी ने अपनी कार से एक बैट निकाला और उनके पीछे दौड़ा। उसने विकास के सिर पर बैट से वार किया और अपनी कार में लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


