6 women, 2 men arrested for prostitution in gurudram spur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में स्पा की आड में देह व्यापार 6 महिला, 2 पुरूष गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2018 4:35 PM (IST)
गुरुग्राम में स्पा की आड में देह व्यापार 6 महिला, 2 पुरूष गिरफ्तार
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस ने भगतसिंह चौक सेक्टर-5, गुरुग्राम के निकट सीएमएस परिसर में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करने और स्पा से छ: महिला व दो युवक सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने रेवाड़ी में सिलसिले वार पिस्तौल की नोक पर छीना झपटी की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर स्पा के नाम पर वेश्यावृत्ति का धन्धा हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही कानून की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए बिना किसी देरी के बताए हुए स्थान पर जाकर अपने बोगस ग्राहकों को स्पा में भेजा। जहाँ पर युवक और युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में मिली। इन सभी आठों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में इम्मोरल ट्रैफिकिंग अधिनियम की उचित धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया जिन्हें आज अदालत में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement