The last date for registration for the post of Head Constable has been extended, salary will be more than Rs 80,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 3:05 PM (IST)
हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी
करियर डेस्क। नईदिल्ली देश की सेवा का जज्बा लिए सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एसएसबी में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएसबी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 04 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पद संबंधित विवरणः
इस भर्ती अभियान के तहत हेड कॉन्स्टेबल के कुल 233 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 105 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 20 पद, ओबीसी के लिए कुल 62 पद, एससी के लिए कुल 27 पद और एसटी के लिए कुल 19 पद आरक्षित किए गए हैं।
इतनी मिलेगी सैलरीः
हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमाः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यताः
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं या बारहवीं उत्तीर्ण की हो।
रजिस्ट्रेशन फीसः
आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, महिला, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement