Advertisement
राइट्स लिमिटेड में 27 व्यक्तिगत सलाहकार पदों पर भर्ती जारी, 63 वर्ष वालों के लिए सुनहरा अवसर

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और विभाग के अनुसार ग्रेजुएशन या इससे संबंधित योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित 2 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 8 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 55,000 से 2,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह भर्ती शुरू में 12 माह के लिए होगी, जिसे व्यक्ति के प्रदर्शन और/या प्रोजेक्ट की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


