पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा अवसर

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो पंजाब के एससी/बीसी/ओबीसी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस के लिए 710 रुपए, पंजाब के बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 875 रुपए और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 1,200 रुपए तय किया गया है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा), कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (सीपीटी) - स्प्रेडशीट टेस्ट और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी), दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 29,200 रुपए प्रति माह होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


