Advertisement
सरफरोश ने पूरे किए 25 साल, 5 ऐसे यादगार पल जिसने बनाया मील का पत्थर
प्रेम कहानी
आतंकवाद और तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर आधारित कई पुलिस फिल्मों में, लव स्टोरी अक्सर ऐसा महसूस कराती है कि यह सिर्फ जगह भरने के लिए है या बाद में जोड़ी गई हैं। लेकिन ‘सरफरोश’ में ऐसा नहीं है। फिल्म में आमिर खान और सोनाली बेंद्रे के बीच रोमांस को 90 के दशक की कई दूसरी फिल्मों की तरह दरकिनार नहीं किया गया। बल्कि इसे अच्छी तरह से कथानक में पिरोया गया और इंटेंस पुलिस इन्वेस्टिगेशन और एक्शन के बीच में इसे किसी खूबसूरत स्पर्श की तरह पेश किया गया।
भावनात्मक जुड़ाव
‘सरफरोश’ ने सीमा पार से आतंकवाद और तस्करी, जैसे गंभीर मसलों को वास्तविक अंदाज में दिखाया था, इसके बावजूद इसने दर्शकों को डॉक्यूमेंट्री का अहसास नहीं कराया। फिल्म में असलियत और सादगी का बहुत ही खूबसूरत गठजोड़ था, जो कंटेंट को समझने और पसंद करने के लिए नहीं, बल्कि मस्ती से भरपूर बनाता है। फिल्म ने जहां जरूरत थी, वहां इमोशंस और जहां जरूरत थी वहां सादगी के साथ रियलिस्टिक टच देते हुए कहानी को क्रिस्प बनाया।
संगीत
इस फिल्म ने जगजीत सिंह का ‘होशवालों को खबर क्या’ के साथ हमें उस पीढ़ी के सबसे मशहूर प्रेम गीत में से एक दिया। भले ही यह फिल्म का सबसे मशहूर गाना है, लेकिन संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित ने हमें ‘सरफरोश’ के रूप में एक बहुत ही वर्सेटाइल एल्बम दिया जिसमें ‘जो हाल दिल का इधर हो रहा है’, ‘इस दीवाने लड़के को कोई समझाओ’ और ‘मैं तेरी दुल्हन बन जाऊं’ जैसे गीतों ने फिल्म के साउंडट्रैक को बहुत रंगीन बनाया। आज भी गाहे बगाहे आमिर खान और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया गीत जो हाल दिल का इधर हो रहा है सुनने को मिल जाता है। गीत के बोलों और संगीत में ताजगी अभी भी बरकरार है। सुनने के बाद ऐसा महसूस नहीं होता है कि यह 25 साल पहले बनाया गया था।
अनोखी स्टार कास्ट
फिल्म में एक अनोखी स्टार कास्ट थी। हर एक्टर ने कमाल का काम किया। आमिर खान की एक्टिंग वाकई लाजवाब थी और इसने उनके टेलेंट को दर्शाया था। सोनाली बेंद्रे ने सीमा का रोल बिल्कुल परफेक्ट किया था और नसीरुद्दीन शाह का गुलफाम हसन भी उनके सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है, यह कहना बड़ा स्टेटमेंट है। मुकेश ऋषि की एक्टिंग भी फिल्म में अच्छी और सभी को सरप्राइज करने वाली थी, क्योंकि इससे पहले वे ज्यादातर निगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते थे, लेकिन इसमें उनका किरदार अलग था। आकाश खुराना, वल्लभ व्यास, अखिलेन्द्र मिश्रा, प्रदीप रावत, सलीम शाह और राजेश जोशी जैसे अभिनेताओं की टीम भले ही बड़े नाम नहीं थे, लेकिन उनमें से हर एक ने अपने-अपने स्तर पर यादगार अभिनय किया था।
और सबसे ऊपर आमिर खान
एसीपी अजय सिंह राठौड़ के रूप में आमिर खान की भूमिका फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा है। ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी गंभीर और गहन एक्टिंग वाकई शानदार है। आमिर खान ने इतना बेहतरीन काम किया है कि उनके अभिनय को भूलना मुश्किल है। ‘सरफरोश’ ने एक एक्टर के रूप में उनके बारे में हमारी धारणा बदल दी थी, जिसमें उनकी वर्सेटिलिटी को शानदार तरीके से दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


