Advertisement
निमरत कौर ने की टाइगर की तारीफ, बोलीं- 'हर फ्रेम में दिखता है उनका पैशन'

निमरत ने इस अनुभव को शेयर करते हुए बताया, “टाइगर के साथ काम करना बेहद मजेदार रहा। हर फ्रेम में उनका जुनून और मेहनत साफ दिखता है, जो प्रेरणादायक है। मुझे उनकी एनर्जी से तालमेल बिठाना था और कोरियोग्राफर बॉस्को ने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर बेहतरीन डांस सिखाया। यह गाना स्टाइल, रिदम और केमिस्ट्री का शानदार मिश्रण है। मैं दर्शकों के रिएक्शन का इंतजार कर रही हूं।”
निमरत ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ‘बेपनाह’ का कॉन्सेप्ट और ट्रैक सुना, तो वह तुरंत इसकी दीवानी हो गईं। गाने की जीवंतता और ग्लैमरस वाइब ने उन्हें नया लुक आजमाने का मौका दिया।
‘बेपनाह’ को अवितेश श्रीवास्तव ने लिखा और कंपोज किया है, जो मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के बेटे हैं। इस गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स ने प्रोड्यूस किया है और मशहूर कोरियोग्राफर जोड़ी बॉस्को-सीजर ने इसके डांस सीक्वेंस को डिजाइन किया है।
टाइगर सोशल मीडिया पर गाने के बीटीएस वीडियो और टीजर शेयर कर चुके हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, “मैंने लंबे समय बाद खुद को इतना पुश किया है। इस गाने को आप सबके साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।”
यह म्यूजिक वीडियो हाई-फैशन विजुअल्स और शानदार कोरियोग्राफी का मिश्रण है, जो दर्शकों को मनोरंजन का दोगुना डोज देगा। टाइगर के फैंस इसे उनके अब तक के सबसे शानदार परफॉर्मेंस में से एक बता रहे हैं।
‘बेपनाह’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। टाइगर जल्द ही ‘बागी 4’ में भी नजर आएंगे, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


