Advertisement
NCC कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

मनिका ने आगे कहा, ''एनसीसी से मिलने वाला अनुशासन और आत्मविश्वास जीवन के हर क्षेत्र में काम आता है। जो आज कैडेट हैं, वही कल भारत की ताकत होंगे। मैं यहां के लोगों में वही अनुशासन और आत्मविश्वास देख रही हूं। एनसीसी के जरिए हमने जो वैल्यूज सीखी हैं, वह एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते है।''
मनिका विश्वकर्मा के सफर की बात करें, तो वह आज लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मीं मनिका एक साधारण परिवार से आती हैं। उनकी मां एक शिक्षिका हैं, जिन्होंने बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चार साल की उम्र में फिल्म 'मैं हूं ना’ में सुष्मिता सेन को देखकर मनिका ने तय कर लिया था कि वह भी एक दिन इस मंच तक पहुंचेंगी।
मनिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्लासिकल डांस, पेंटिंग और स्केचिंग में भी रुचि दिखाई। उन्होंने इंडिया आर्ट फेयर जैसे बड़े मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए उन्होंने 'न्यूरो नोवा' नाम से एक पहल भी शुरू की, जिसका उद्देश्य अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) और न्यूरोडायवर्जेंस को लेकर जागरूकता फैलाना है।
मनिका ने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब जीता और फिर 18 अगस्त 2025 को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं। इसके बाद उन्होंने थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 30 तक का सफर तय किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


