Todays Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend Gopashtami day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 1, 2023 5:41 am
Location
Advertisement

आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का गोपष्टमी का दिन

khaskhabar.com : सोमवार, 20 नवम्बर 2023 10:40 AM (IST)
आज
का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का गोपष्टमी का दिन
मेष


आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात करने वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृषभ


विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन



रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।


कर्क



किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।


सिंह



राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या



आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।


तुला



अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी अनादर कर सकता है। वाहन सुख संभव है।


वृश्चिक



पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।



धनु

समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहें, व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


मकर



कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।



कुंभ



धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।


मीन



वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते अनुभवी विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement