Advertisement
भूलकर भी घर में नहीं लगाने चाहिए यह पेड़-पौधे, छिन जाती है सुख शांति

कैक्टस का पौधा कांटेदार होता है। इस पौधे को भी अपने घरों में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कैक्टस का पौधा लगाने से परिवार के बीच झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। परिवार के बीच मतभेद बढ़ने लगते हैं। इसलिए हमें गलती से भी घर के अंदर या बाहर कैक्टस का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए।
पीपल का पेड़
पीपल के की पूजा की जाती है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर पर नहीं लगाना चाहिए। इसको लगाने से घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और आर्थिक समस्याएं भी घेरने लगती हैं। इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।
इमली का पेड़
इमली का पेड़ भी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस इंसान के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है, उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा डामाडोल रहती है। इतना ही नहींइमलीका पेड़ घर में लगे रहने से रिश्तों में भी खटास पड़ने लगती है।
खजूर का पेड़
खजूर के पेड़ को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आती है। साथ ही बने-बनाए कार्य भी बाधा आने लगती हैं। तरक्की पर भी फुलस्टॉप लग जाता है।
बेर का पेड़
घर के आंगन या सामने लगा बेर का पेड़ अशुभ फल दे सकता है। वास्तु के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच कलह शुरू हो जाते हैं और जीवन से सुख-चैन खत्म हो जाता है साथ ही आर्थिक तंगी भी घेरने लगती है।
मदार का पेड़
मदार का पेड़ को आक के नाम से भी जाना जाता है। इसे भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिन पेड़ों से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें आंगन में नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।
नोट: कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


