Advertisement
संकष्टी चतुर्थी व्रत रविवार को, दूर होते हैं हर प्रकार के कष्ट

पूजा विधि
सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं। पूजा स्थान पर भगवान गणेश, शिवजी और देवी पार्वती की स्थापना करें। दिनभर व्रत रखने का संकल्प लें और पूजा शुरू करें। जल, पंचामृत, चंदन, अक्षत, फूल, दूर्वा और अन्य सामग्रियों से पूजा करें। सूर्यास्त के पहले फिर से पूजा करें। रात में चंद्रमा दर्शन कर के अघ्र्य दें और चंद्रमा की भी पूजा करें। फल एवं मिठाईयों का नैवेद्य लगाएं और प्रसाद बांट दें।
भविष्य पुराण के अनुसार संकष्टी चतुर्थी की पूजा और व्रत करने से हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। वैशाख माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा को अघ्र्य देने से संतान सुख मिलता है। इसके साथ ही शारीरिक परेशानियाँ भी दूर हो जाती हैं।
मनोकामनाएँ पूरी करने और हर तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ये संकष्टी व्रत किया जाता है। वैशाख माह की इस चतुर्थी पर व्रत और पूजा करने से समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


