Advertisement
जानें क्यों लगाते हैं लड्डू गोपाल को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग, लोक कथा में छिपा है इसका कारण

कृष्ण की बात लोगों को सही लगी और सभी गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे, लेकिन इस बात से इंद्रदेव को क्रोध आ गया और उन्होंने इतनी वर्षा कराई कि बृजवासी परेशान हो गए। इंद्रदेव के कहर से बृजवासियों की रक्षा करने के लिए कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली से उठा लिया, जिसके बाद बृजवासियों ने अपने पशुओं के साथ पर्वत के नीचे शरण ली।
कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण पूरे 7 दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर लिए खड़े रहे। जब इंद्रदेव को कृष्ण के दैवीय स्वरूप का आभास हुआ, तो उन्होंने आठवें दिन कृष्ण से माफी मांगी और वर्षा रोक दी।
इन सात दिनों तक कृष्ण ने बिना कुछ खाए-पिए पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठाए रखा। तब मां यशोदा ने अपने कान्हा के लिए 56 भोग तैयार किए थे, क्योंकि एक दिन में यशोदा अपने लाल को आठ बार भोजन कराती थी। ऐसे में 7 दिनों के आठ बार भोजन को जोड़कर 56 भोग तैयार किए गए और कृष्ण को खिलाया गया। कहा जाता है कि इसके बाद से ही कान्हा को छप्पन भोग चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत हुई।
छप्पन भोग का मतलब 56 तरह के पकवान से होता है, जिनमें हर स्वाद और हर भावना छिपी होती है। ये व्यंजन 6 स्वादों को मिलाकर बनाए जाते हैं, जिनमें मीठा, नमकीन, खट्टा, तीखा, कड़वा और कसैला शामिल हैं।
---आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


