Horoscope: This is how the day of Tuesday 15th April will pass for the people of 12 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 20, 2025 12:42 pm
Location

राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का मंगलवार 15 अप्रैल का दिन

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 11:47 AM (IST)
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का मंगलवार 15 अप्रैल का दिन
मेष


अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृषभ

सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मिथुन

धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क


मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

सिंह


पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रूके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।

कन्या


कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

तुला

वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

वृश्चिक


व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मनके साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षास्थल पर विवाद की स्थिति को टाले। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।

धनु

धनु आज का राशिफल के अनुसार वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्ति आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मकर

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी में अपना नुकसान कर सकते हैं।

कुंभ


अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है, जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

मीन


परिवार की खिलाफ जा सकते हैं, जल्दबाजी में कुछ फेसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement