Horoscope: Know how will be the day of Magha Krishna Paksha Navami for the people of 12 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 7, 2025 4:27 am
Location
Advertisement

राशिफल : जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का माघ कृष्ण पक्ष नवमीं का दिन

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 जनवरी 2025 11:46 AM (IST)
राशिफल : जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का माघ कृष्ण पक्ष नवमीं का दिन
आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।



मेष
गुरुवार को मेष राशि वालों के नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे,व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और रूके कार्य पूरे होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी, शेयर मार्केट के व्यापार से दूर रहें।

वृषभ


कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। विरोधी सक्रिय होंगे, पुराने रोग उभर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन

कारोबार में हो रहे नुकसान से परेशान रहेंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे, वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

कर्क


कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी, लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और रूके कार्य पूरे होंगे। निवेश करने के लिए समय शुभ है, विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह


व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे, संतान के अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था अनुरूप होगी, पारिवारिक चिंता बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या


संपत्ति से संबंधित विवाद समाप्त होंगे, पड़ोसियों से व्यवहार दुरुस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है, प्रशासनिक कार्यों में अवरोध होंगे, मकान दुकान बदलने के योग हैं।

तुला


नौकरी में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे, अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, भाइयों से विवाद होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे।

वृश्चिक


प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। समझदारी से निर्णय लें, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता से आवश्यक कार्य लंबित होंगे, सुख सुविधा पर खर्च होगा।

धनु


आर्थिक निवेश के लिए समय शुभ है, किसी योग्य महापुरुष के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार जनों से मनमुटाव होगा। वाहन सुख संभव है।

मकर

व्यस्तता के चलते निजी कार्य देरी से पूरे होंगे, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कुंभ


व्यवसाय में नए लोगों से संपर्क लाभकारी साबित होगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है, संतान के विवाह में हो रहे विलंब की वजह खत्म होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

मीन

आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे, विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है। पेट से संबंधित रोग उभर सकते हैं, विरोधी सक्रिय होंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement