Advertisement
18 अगस्त का पंचांग: संकटों से मुक्ति के लिए हनुमानजी की करें पूजा, रात 9:18 से 11:01 बजे तक अमृत काल

मंगलवार को हर्षण योग नहीं रहेगा बल्कि अगले सुबह 03:21 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल रात 9:18 से 11:01 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल दोपहर 3:42 बजे से शाम 5:17 बजे और गुलिक काल दोपहर 12:30 से 2:06 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड काल सुबह 9:19 से 10:55 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
मंगलवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा जबकि चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा। उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


