25 April 2025: Fridays horoscope - Who will get the support of luck, where will there be progress?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 4, 2025 2:34 pm
Location

25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 4:28 PM (IST)
25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?
आज का दिन 25 अप्रैल 2025 को कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। वैशाख प्रदोष के इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक समृद्धि, पारिवारिक सुख, और स्वास्थ्य लाभ लेकर आ रही है। वहीं, कुछ राशि वाले अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं और रिश्तों में सुधार देख सकते हैं। जानिए, आज का राशिफल आपके लिए क्या खास लाया है और किसे मिलेगा भाग्य का पूरा साथ!


मेष

आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नए व्यापार को शुरू करने से पहले आर्थिक योजना पर ध्यान दें।

वृषभ

वरिष्ठों से संबंध मज़बूत होंगे जिससे कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। हालांकि, निजी जीवन को समय न दे पाने से थोड़ी असहजता हो सकती है। निवेश करने का मन बन सकता है।

मिथुन

दिनचर्या में बदलाव ज़रूरी है। धार्मिक विचारों में रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ आयोजन की तैयारी हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा।

कर्क


जिस कार्य की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वह आज पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन खास रहेगा।

सिंह


सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कन्या

आज आप अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और दोस्तों के साथ समय बिताना सुकून देगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है।

तुला


व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी। हालांकि, प्रेम संबंधों में गलतफहमी से तनाव बढ़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक

जिद छोड़कर विवेक से निर्णय लें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक हालात सुधरेंगे और न्यायिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु


कार्यशैली से वरिष्ठ प्रभावित होंगे। नई जिम्मेदारियां और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

मकर

नकारात्मक बातें करने से बचें। पिता के साथ गंभीर चर्चा संभव है। दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा, लेकिन भाइयों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ


दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। पारिवारिक संबंधों में थोड़ी खटास रह सकती है, खासकर बहनों के साथ। हालांकि, वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी।

मीन


आज अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें, खासकर गुस्से पर। नए रिश्ते बन सकते हैं और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुधार और नए संपर्क बनेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement
Aries

आज आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप दूसरों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और नए अवसर प्राप्त Read More...